Results for भारत का भूगोल

भारत की जलीय सीमा

September 13, 2018
👉भारत की जलीय सीमा या भारत की समुद्री सीमा या भारत की तटवर्ती सीमा-
👉भारत की जलीय सीमा की लम्बाई-
➯भारत की जलीय सीमा की कुल लम्बाई या वास्तविक लम्बाई 7516.6 किलोमीटर है।
➯7516.6 किलोमीटर लम्बी जलीय सीमा भारत के कुल 9 राज्यों तथा 4 केन्द्रशासित प्रदेशों को लगती है।

👉भारत की जलीय या समुद्री सीमा को छूने वाले 9 राज्य-
1. गुजरात
2. अांध्र प्रदेश
3. तमिलनाडु
4. महाराष्ट्र
5. केरल
6. ओडिशा
7. कर्नाटक
8. पश्चिम बंगाल
9. गोवा

👉गुजरात-
➯भारत में सबसे लम्बी समुद्री सीमा वाला राज्य गुजरात है तथा गुजरात के बाद दूसरा सबसे कम जलीय सीमा वाला राज्य आंध्र प्रदेश है।
➯गुजरात के साथ कुल 1214.70 किलोमीटर लम्बी समुद्री सीमा लगती है।
➯आंध्र प्रदेश के साथ कुल 973.12 किलोमीटर लम्बी जलीय सीमा लगती है।

👉सर्वाधिक जलीय सीमा या समुद्री सीमा वाले 4 राज्य (क्रमशः)-
1. गुजरात
2. अांध्र प्रदेश
3. तमिलनाडु
4. महाराष्ट्र

👉गोवा-
➯भारत में सबसे कम जलीय सीमा या समुद्री सीमा वाला राज्य गोवा है तथा गोवा के बाद दूसरा सबसे कम जलीय सीमा वाला राज्य पश्चिम बंगाल है।
➯गोवा के साथ कुल 101 किलोमीटर लम्बी जलीय सीमा लगती है।
➯पश्चिम बंगाल के साथ कुल 157 किलोमीटर लम्बी जलीय सीमा लगती है।

👉सबसे कम जलीय सीमा या समुद्री सीमा वाले 4 राज्य (क्रमशः)-
1. गोवा
2. पश्चिम बंगाल
3. कर्नाटक
4. महाराष्ट्र

👉गुजरात तथा पश्चिम बंगाल-
➯गुजरात तथा पश्चिम बंगाल भारत के दो मात्र ऐसे राज्य है जो की जलीय एवं स्थलीय दोनों सीमा बनाते है।

👉पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा म्यामार-
➯पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा म्यामार तीनों देश भारत के साथ जलीय एवं स्थलीय दोनों सीमा बनाते है।

👉मुख्य भूमि जलीय सीमा-
➯भारत की मुख्य भूमि (9 राज्यों के साथ) जलीय सीमा रेखा की कुल लम्बाई 6100 किलोमीटर है।

👉जलीय या समुद्री सीमा वाले 4 केन्द्रशासित प्रदेश-
1. अण्डमान निकोबार
2. लक्ष द्वीप
3. पांडिचेरी
4. दमन द्वीप

👉अण्डमान निकोबार-
➯भारत में सर्वाधिक लम्बी जलीय सीमा वाला केन्द्रशासित प्रदेश अण्डमान निकोबार है तथा अण्डमान निकोबार के बाद दूसरे स्थान पर सबसे लम्बी जलीय सीमा वाला केन्द्रशासित प्रदेश लक्ष द्वीप है।
➯अण्डमान निकोबार के साथ कुल 1962 किलोमीटर लम्बी जलीय सीमा लगती है।

👉दमन द्वीप-
➯भारत में सबसे कम लम्बी जलीय सीमा वाला केन्द्रशासित प्रदेश दमन द्वीप है तथा दमन द्वीप के बाद सबसे कम लम्बी जलीय सीमा वाला केन्द्रशासित प्रदेश पांडिचेरी है।

👉भारतीय तट रक्षक बल-
➯भारतीय तट रक्षक बल की स्थापना सन् 1977 में हुई थी।
➯भारत में जलीय सीमा की सुरक्षा व निगरानी रखने का कार्य भारतीय तट रक्षक बल का है।
➯भारतीय तट रक्षक बल का प्रधान मुख्यालय मुम्बई में स्थित है।

👉5 राज्य-
➯भारत में कुल 5 राज्य ऐसे है जो न तो जलीय सीमा बनाते है और न ही स्थलीय सीमा बनाते है जैसे-
1. हरियाणा
2. मध्य प्रदेश
3. छत्तीसगढ़
4. झारखण्ड
5. तेलंगाना

👉श्रीलंका-
➯श्रीलंका भारत का सबसे नजदीकी समुद्री पड़ोसी देश है जो की तमिलनाडु से मात्र 96 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
➯श्रीलंका का प्राचीन नाम सिंहली द्वीप या सिलोन द्वीप है।
➯श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो थी वर्तमान में श्रीलंका ने दिसम्बर 2015 में अपनी नई राजधानी जयवर्धनापुरा कोट्टी को बनाया है।
➯वर्तमान में श्रीलंका की प्रशासनिक राजधानी जयवर्धनापुरा कोट्टी है।
➯वर्तमान में श्रींलका की व्यापारिक राजधानी कोलम्बो है।

👉मन्नार की खाड़ी-
➯मन्नार की खाड़ी भारत की सबसे दक्षिणतम खाड़ी है।
➯मन्नार की खाड़ी भारत तथा श्रीलंका को जोड़ती है।

👉बंगाल की खाड़ी-
➯बंगाल की खाड़ी भारत की सबसे बड़ी खाड़ी है।

👉हड़सन की खाड़ी-
➯हड़सन की खाड़ी विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी है जो की अमेरिका तथा कनाडा को जोड़ती है।

👉कच्छ की खाड़ी-
➯कच्छ की खाड़ी भारत की सबसे पश्चिमी खाड़ी है।

👉पाक की खाड़ी-
➯पाक की खाड़ी भारत तथा श्रीलंका को जोड़ती है।
➯पाक की खाड़ी का नामकरण मद्रास के गवर्नर राॅबर्ट पाक के नाम पर किया गया है।
➯वर्तमान में मद्रास का नया नाम चेन्नई है।

👉आदम का पुल या सेतु-
➯आदम के पुल को एडम्स ब्रिज तथा रामसेतु भी कहते है।
➯आदम का पुल रामसेतु पुल के उपर बनाया गया है।
➯आदम का पुल तमिलनाडु में मन्नार की खाड़ी में स्थित है।
➯आदम का पुल भारत तथा श्रीलंका को जोड़ता है।

👉इंडोनेशिया-
➯श्रीलंका के बाद भारत के दूसरा निकटतम पड़ोसी देश इंडोनेशिया है।
➯इंडोनेशिया इंदिरा गांधी पाॅइंट (अण्डमान निकोबार) से 106 कलोमीटर दूरी पर स्थित है।
➯विश्व में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया है।
➯इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है।
➯इंडोनेशिया लगभग 12,000 से ज्यादा द्वीपों या टापुओं से बना है इसीलिए इंडोनेशिया को द्वीपों का देश या टापुओं का देश कहते है।
➯आसियान संगठन का मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित है।
➯आसियान संगठन की स्थापना 8 अगस्त 1967 को की गई थी।
➯आसियान संगठन में वर्तमान में कुल 10 सदस्य देश है जिसमें भारत भी शामिल है।

👉8 डिग्री चैनल-
➯8 डिग्री चैनल मिनिकाॅय (लक्ष द्वीप) को मालद्वीप से जोड़ता है।

👉9 डिग्री चैनल-
➯9 डिग्री चैनल कवारत्ती (लक्ष द्वीप) को मिलिकाॅय (लक्ष द्वीप) से जोड़ता है।

👉10 डिग्री चैनल-
➯10 डिग्री चैनल अण्डमान को निकोबार से जोड़ता है।

👉कोको स्ट्रेट-
➯कोको स्ट्रेट कोको द्वीप (म्यामार) को अण्डमान (भारत) से जोड़ता है।

👉पाक स्ट्रेट-
➯पाक स्ट्रेट तमिलनाडु (भारत) को श्रीलंका से जोड़ता है।

👉ग्रेट चैनल-
➯सुमात्रा द्वीप (इंडोनेशिया) को इंदिरा गांधी पाॅइंट (भारत) से जोड़ता है।

👉डक्कन स्ट्रेट-
➯डक्कन स्ट्रेट लघु अण्डमान को निकोबार से जोड़ता है।



TopicsLinks
India GKClick here
World GKClick here
Current GKClick here
Rajasthan GKClick here
General ScienceClick here
ResultsClick here
SyllabusClick here
Admit CardClick here
Answer KeyClick here
भारत की जलीय सीमा भारत की जलीय सीमा Reviewed by asdfasdf on September 13, 2018 Rating: 5

भारत में कृषि के प्रकार

September 11, 2018
👉कृषि के प्रकार-
1एपीकल्चरमधुमक्खी पालन
2सेरीकल्चररेशम कीट पालन
3पिसीकल्चरमत्स्य/ मछली पालन
4विटीकल्चरअंगूरों की कृषि
5वर्मीकल्चरकेंचुए का पालन
6होर्टीकल्चरउद्यान/ बागवानी कृषि
👉केंचुआ-
➯पृथ्वी पर प्राकृतिक या जैविक खाद का सबसे अच्छा स्त्रोत केंचुए को ही माना जाता है इसीलिए केंचुए को किसान का मित्र तथा पृथ्वी का पुत्र भी कहते है।

👉बाॅम्बिक्स मोराई-
➯बाॅम्बिक्स मोराई नामक कीट से रेशम प्राप्त होता है।

👉लेसिफर लक्का-
➯लेसिफर लक्का नामक कीट से लाख प्राप्त होता है जिससे लाख के खिलोने तथा चूड़ियाँ बनायी जाती है।

👉एपिस डोरसेटा-
➯एपिस डोरसेटा मधुमक्खी डंक मारने वाली मधुमक्खी होती है।

👉रानी मधुमक्खी-
➯रानी मधुमक्खी केवल सहद देती है।

👉झूमिंग कृषि-
➯झूमिंग कृषि पर्यावरण के लिए हानिकारक मानी जाती है इसीलिए झूमिंग कृषि पुर्णतः प्रतिबंधित कृषि है।
➯झूमिंग कृषि पहाड़ों में स्थान बदल बदल कर की जाती है इसीलिए इसे स्थानान्तरित कृषि भी कहते है।
➯भारत में झूमिंग कृषि मुख्यतः उत्तरी-पूर्वी राज्यों जैसे- असोम, नागालैंड, मणिपुर आदि में की जाती है।

👉झूमिंग कृषि के उपनाम या अन्य नाम-

👉दाजिया/वालरा/चिमाता कृषि-
➯राजस्थान में झूमिंग कृषि को दाजिया/ वालरा/ चिमाता कृषि के नाम से जाना जाता है।

👉झूमिंग/ झुम कृषि-
➯असोम या पूर्वी राज्यों में झूमिंग कृषि को झुम कृषि / झूमिंग के नाम से जाना जाता है।

👉ओणम कृषि-
➯केरल तथा कर्नाटक में झूमिंग कृषि को ओणम कृषि के नाम से जाना जाता है।

👉तुंग्या/ टुंग्या कृषि-
➯म्यामार में झूमिंग कृषि को तुंग्या कृषि के नाम से जाना जाता है।

👉चेना कृषि-
➯श्रीलंका में झूमिंग कृषि को चेना कृषि के नाम से जाना जाता है।

👉मिल्पा कृषि-
➯मैक्सिको (अमेरिका) में झूमिंग कृषि को मिल्पा कृषि के नाम से जाना जाता है।

👉रोका कृषि-
➯ब्राजील में झूमिंग कृषि को रोका कृषि के नाम से जाना जाता है।

👉लदांग कृषि-
➯इंडोनेशिया तथा मलेशिया में झूमिंग कृषि को लदांग के नाम से जाना जाता है।

👉फसलों के प्रकार-
1. रबी की फसल
2. खरीफ की फसल
3. जायद की फसल

1. रबी की फसल-
➯रबी की फसल का समय मुख्यतः अक्टूबर में बोकर अप्रैल तक काट ली जाती है।
➯गेहूं, चना, मटर, सरसों, राई आदि रबी फसले  सिंचाई से तैयार होने वाली फसले है।

2. खरीफ की फसल-
➯खरीफ की फसल का समय मुख्यतः जुलाई में बोकर अक्टूबर तक काट ली जाती है।
➯चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, जूट, मूंगफली, कपास, सन, तंबाकू आदि फसले खरीफ की फसले है।

3. जायद की फसल-
➯जायद की फसल का समय मुख्यतः मार्च में बोकर जून तक काट ली जाती है।
➯सब्जिया, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा, करेला आदि फसले जायद की फसले है।

विषयलिंक
भारत में कृषियहां क्लिक करें
भारत में कृषि की प्रमुख क्रांतियांयहां क्लिक करें
भारत में सिंचाई के प्रमुख साधनयहां क्लिक करें

TopicsLinks
India GKClick here
World GKClick here
Current GKClick here
Rajasthan GKClick here
General ScienceClick here
ResultsClick here
SyllabusClick here
Admit CardClick here
Answer KeyClick here
भारत में कृषि के प्रकार भारत में कृषि के प्रकार Reviewed by asdfasdf on September 11, 2018 Rating: 5

भारत में कृषि की प्रमुख क्रांतियां

September 11, 2018
भारत की प्रमुख कृषि क्रांतियां
1. हरित क्रांति-
(अ) विश्व में हरित क्रांति
(ब) भारत में हरित क्रांति

(अ) विश्व में हरित क्रांति-
➯हरित क्रांति विश्व की प्रथम कृषि क्रांति मानी जाती है।
➯विश्व में हरित क्रांति सन् 1960 में मेक्सिको (अमेरिका) से शुरू की गई थी।
➯हरित क्रांति गेहूं तथा चालव की फसल से संबंधित है।

👉डाॅ. नाॅर्मन बोरलाॅग-
➯डाॅ. नाॅर्मन बोरलाॅग मेक्सिको (अमेरिका) के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक थे जिनको विश्व हरित क्रांति का जनक कहते है।

👉गेहूं तथा चावल-
➯विश्व में हरित क्रांति गेहूं एवं चावल के लिए की गई थी लेकिन सर्वाधिक सफल चावल की फसल में हुई थी।

👉मनीला (फिलीपींस)-
➯देशों की दृष्टि से हरित क्रांति का जनक फिलीपींस को कहते है क्योकि चावल के रूप में हरित क्रांति सर्वाधिक फिलीपींस में सफल हुई थी।
➯फिलीपींस की राजधानी मनीला में अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र स्थित है।

👉कटक (ओडिशा)-
➯कटक (ओडिशा) में केन्द्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र स्थित है।

👉नोबेल पुरस्कार-
➯कृषि के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाला पहला व अंतिम वैज्ञानिक डाॅ. नाॅर्मन बोरलाॅग था।
➯डाॅ. नाॅर्मन बोरलाॅग को सन् 1970 में समाज सेवा/शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था।

👉नाॅर्मन बोरलाॅग पुरस्कार-
➯नार्मन बोरलाॅग पुरस्कार कृषि के क्षेत्र में प्रतिवर्ष मे मेक्सिको (अमेरिका) में दिया जाता है।
➯नार्मन बोरलाॅग पुरस्कार कृषि के क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार है।
➯नार्मन बोरलाॅग पुरस्कार की शुरूआत सन् 1973 में मेक्सिको (अमेरिका) में हुई थी।
➯नाॅर्मन बोरलाॅग पुरस्कार पाने वाला भारत का प्रथम व्यक्ति डाॅ. एम.एस. स्वामीनाथन है।
➯नाॅर्मन बोरलाॅग पुरस्कार पाने वाली भारत की प्रथम महिला डाॅ. अमृता पटेल है।

(ब) भारत में हरित क्रांति-
➯डाॅ. एम.एस. स्वामीनाथन-
➯डाॅ.एम.एस. स्वामीनाथन केरल के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक थे।
➯डाॅ.एम.एस. स्वामीनाथन ने सन् 1966-67 में उत्तर प्रदेश के पंतनगर से हरित क्रांति की शुरूआत की थी।
➯डाॅ.एम.एस. स्वामीनाथन को भारतीय हरित क्रांति का जनक कहते है।

👉गेहूं तथा चावल-
➯भारत में हरित क्रांति गेहूं तथा चावल की फसल के लिए चलाई गई थी लेकिन भारत में हरित क्रांति चावल के रूप में सर्वाधिक सफल हुई थी।

👉पंजाब-
➯भारत में हरित क्रांति सर्वाधिक पंजाब राज्य में सफल हुई थी।

2. भारत में श्वेत क्रांति-
➯श्वेत क्रांति को आॅपरेशन फ्लड के नाम से भी जाना जाता है।
➯श्वेत क्रांति की शुरूआत सन् 1970 में दूध के उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी।

👉डाॅ. वर्गीस कुरियन-
➯डाॅ. वर्गीस कुरियन को भारतीय श्वेत क्रांति का जनक कहते है।

👉आणंद डेयरी /आनंद डेयरी-
➯आनंद डेयरी गुजरात में स्थित है।
➯आनंद डेयरी को वर्तमान में अमूल डेयरी के नाम से जाना जाता है।
➯आनंद डेयरी से ही भारत में श्वेत क्रांति की शुरूआत हुई थी।
➯अमूल डेयरी विश्व की सबसे बड़ी डेयरी है।

👉सरस डेयरी-
➯सरस डेयरी राजस्थान की सबसे बड़ी डेयरी है।
➯सरस डेयरी राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित है।

👉करनाल (हरियाणा)-
➯राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान केन्द्र हरियाणा के करनाल जिले में स्थित है।

👉दूध उत्पादन-
➯विश्व में सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाला देश भारत है।
➯भारत में सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाला राज्य राजस्थान है।
➯विश्व में पैकिंग दूध में प्रथम स्थान गुजरात का है।

3. भारत में नीली क्रांति-
➯नीली क्रांति मत्सय या मछली उत्पादन से संबंधित है।
➯मछली के तेल में विटामिन-A,D,E,K सर्वाधिक मात्रा में पाये जाते है।
➯भारत में मृगल मछली, रोहू मछली तथा कतला मछली सर्वाधिक पायी जाती है।
➯भारत में मछली खाने के लिए सर्वाधिक उपयोग झींगा मछली का ही किया जाता है।
➯भारत में मछलियों का सर्वाधिक उत्पादन कर्नाटक राज्य से होता है।

👉मुम्बई (महाराष्ट्र)-
➯केन्द्रीय मछली अनुसंधान केन्द्र मुम्बई में स्थित है।

4. भारत में लाल क्रांति-
➯लाल क्रांति मांस तथा टमाटर से संबंधित है।
➯मांस में सर्वाधिक मात्रा में फेरस/लौहा/आयरन पाया जाता है।
➯भारत में मांस का सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र राज्यों में होता है।
➯भारत में टमाटर का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य महाराष्ट्र है।

5. भारत में गोल क्रांति-
➯गोल क्रांति आलू से संबंधित है।
➯आलू में सर्वाधिक मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है।
➯भारत में आलू का सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश राज्य में होता है।
➯भारत में प्रति हेक्टेयर आलू का सर्वाधिक उत्पादन महाराष्ट्र राज्य में होता है।
➯भारत में सर्वाधिक मात्रा में बोई जाने वाली तथा उत्पादित होने वाली सब्जी आलू ही है।
➯भारत में आलू तथा तंबाकू लाने का श्रेय पुर्तगालियों को दिया जाता है।
➯आलू मूल रूप से स्वीडन देश की देन है।

6. भारत में पीली क्रांति-
➯पीली क्रांति तिलहन फसलों से संबंधित है तथा तिलहन फसलों में भी सरसों की फसल से संबंधिक है।
➯प्रमुख तिलहन फसल सरसों ही है।
➯तिलहन फसलों में सबसे बड़ा बीज अरण्डी फसल का होता है।
➯भारत में तिलहन फसलों का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य राजस्थान है।
➯सूरजमुखी एक तिलहन फसल है जिसे सदाबहार फसल कहते है।

7. भारत में गुलाबी क्रांति-
➯गुलाबी क्रांति झींगा मछली तथा प्याज से संबंधित है।
➯विश्व में प्याज का सर्वाधिक उत्पादन चीन से होता है।
➯भारत में प्याज का सर्वाधिक उत्पादन नाशिक (महाराष्ट्र) से होता है।
➯विश्व की सबसे बड़ी प्याज मंडी नाशिक (महाराष्ट्र) में है।

8. भारत में सुनहरी क्रांति-
➯सुनहरी क्रांति फलों से संबंधित है तथा फलों में भी मुख्यतः सेव से संबंधित है।
➯भारत में सर्वाधिक सेवों का उत्पादन हिमाचल प्रदेश से होता है।
➯भारत में सर्वाधिक फल उत्पादन करने वाले राज्य हिमाचल प्रदेश तथा महाराष्ट्र है।
➯भारत में सर्वाधिक मात्रा में उत्पादित होने वाला फल केला है।
➯केले का सर्वाधिक उत्पादन केरल तथा कर्नाटक राज्यों में होता है।

9. भारत में रजत क्रांति या सिल्वर क्रांति-
➯रजत क्रांति अण्डों से संबंधित है।

10. भारत में भूरी क्रांति-
➯भूरी क्रांति खाद्य या उर्वरक से संबंधित है।

11. भारत में प्रोटीन क्रांति-
➯प्रोटीन क्रांति दलहन से संबंधित है।

12. भारत में इंद्रधनुष क्रांति-
➯इंद्रधनुष क्रांति सभी क्रांतियों का सयुक्त रूप है।
➯भारत सरकार ने 2008 में सभी क्रांतियों को मिलाकर जो क्रांति चलाई थी उसे इंद्रधनुष क्रांति कहा गया था।
विषयलिंक
भारत में कृषियहां क्लिक करें
भारत में कृषि के प्रकारयहां क्लिक करें
भारत में सिंचाई के प्रमुख साधनयहां क्लिक करें

TopicsLinks
India GKClick here
World GKClick here
Current GKClick here
Rajasthan GKClick here
General ScienceClick here
ResultsClick here
SyllabusClick here
Admit CardClick here
Answer KeyClick here
भारत में कृषि की प्रमुख क्रांतियां भारत में कृषि की प्रमुख क्रांतियां Reviewed by asdfasdf on September 11, 2018 Rating: 5

भारत में कृषि

September 10, 2018
👉भारत-
➯भारत विश्व में एक कृषि प्रधान देश है।
➯भारत में लोग सिंधु घाटी सभ्यता से ही कृषि करते आ रहे है।
➯भारत में लगभग 58 प्रतिशत जनसंख्या आज भी कृषि पर निर्भर है।

👉पेडोलाॅजी-
➯विज्ञान की वह शाखा जिसमें मिट्टी का अध्यय किया जाता है पेडोलाॅजी कहलाती है।

👉भारत में मिट्टी-
➯भारत में सर्वाधिक लवणीय मिट्टी गुजरात में पायी जाती है।
➯भारत में सर्वाधिक बंजर मिट्टी राजस्थान में पायी जाती है।
➯भारत में सर्वाधिक उपजाऊ मिट्टी जलोढ़ मिट्टी या काप मिट्टी या कछारी मिट्टी को माना जाता है।
➯भारत में जलोढ़/काप/कछारी मिट्टी सर्वाधिक गंगा के मैदान में पाई जाती है।

👉भारत में मिश्रित कृषि-
➯भारत में सर्वाधिक मिश्रित कृषि की जाती है।
➯कृषि के साथ-साथ पशुपाल करना ही मिश्रित कृषि कहलाती है।

👉भारतीय अर्थव्यवस्था-
➯भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्र में शामिल है।
➯किसी भी देश की कृषि को उस देश की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी तथा विकास की कुंजी कहा जाता है।
➯भारतीय कृषि को भी अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी तथा विकास की कुंजी कहा जाता है।

👉भारतीय कृषि दिवस-
➯भारत में प्रतिवर्ष 23 दिसम्बर को कृषि दिवस मनाया जाता है।
➯भारतीय कृषि दिवस पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की याद में मनाया जाता है।
➯चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा भी कहा जाता है।

👉राज्य सूची-
➯भारत में कृषि वर्तमान में संविधान की 7वीं अनुसूची में शामिल है।
➯भारतीय कृषि को वर्तमान में संविधान में राज्य सूची में जोड़ा गया है।

👉मानसून का जुआ-
➯भारतीय कृषि को मानसून का जुआ भी कहते है क्योकी भारतीय कृषि का लगभग 54 प्रतिशत भाग मानसून पर निर्भर है।

👉डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद-
➯पंडित जवाहरलाल नेहरू की अंतरिम सरकार (सन् 1946) में भारत के प्रथम कृषि एवं खाद्य मंत्री डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद को बनाया गया था। तथा डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद को 24 जनवरी 1950 को भारत का प्रथम राष्ट्रपति भी बनाया गया था।

👉राव देशमुख-
➯स्वतंत्र भारत में भारत का प्रथम कृषि एवं खाद्य मंत्री राव देशमुख को बनाया गया था।

👉भूदान आंदोलन-
➯भारत में भूदान आंदोलन सन् 1951 में आंद्रप्रदेश के प्रसिद्ध समाज सेवक आचार्य विनोबा भावे ने चलाया था।
➯भूदान आंदोलन का मुख्य उद्देश्य भूमिहीन किसानों को कृषि के लिए भूमि उपलब्ध करवाना था।
➯भूदान आंदोलन की शुरूआत आंद्रप्रदेश से हुई थी लेकिन भूदान आंदोलन सर्वाधिक सफल बिहार में हुआ था।

👉आचार्य विनोबा भावे-
➯भूदान आंदोलन चलाने के कारण समाज सेवा या शांति के क्षेत्र में आचार्य विनोबा भावे को सन् 1958 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था।
➯रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय व्यक्ति आचार्य विनोबा भावे ही है।

👉रेमन मैग्सेसे पुरस्कार-
➯रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एशिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है।
➯रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को सन् 1957 में फिलीपींस देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में फिलीपींस की राजधानी मनीला में शुरू किया गया था।
➯रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहते है।
➯रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रतिवर्ष फिलीपींस की राजधानी मनीला में दिया जाता है।

👉मनीला (फिलीपींस)-
➯फिलीपींस की राजधानी मनीला में अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र भी स्थित है।
➯एशियाई विकास बैंक की शुरूआत सन् 1966 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में की गई थी।
➯एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय भी मनीला में स्थित है।

👉नाबार्ड (NABARD)-
➯नाबार्ड का पूरा नाम राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक है।
➯नाबार्ड की स्थापना 12 जुलाई 1982 को भारत सरकार तथा आर.बी.आई. (RBI) द्वारा की गई थी।
➯नाबार्ड का मुख्यालय मुम्बई (महाराष्ट्र) में है।
➯मुम्बई को भारत की वित्तीय राजधानी भी कहते है।
➯नाबार्ड का मुख्य कार्य या उद्देश्य भारतीय कृषि तथा ग्रामीण विकास करना है। जैसे- किसानों को ऋण उपलब्ध करवाना तथा गांवों में सड़को का निर्माण करवाना आदि।
➯वर्तमान में कृषि के क्षेत्र में सर्वाधिक ऋण प्रदान करने वाली संस्था नाबार्ड है।
विषयलिंक
भारत में कृषि के प्रकारयहा क्लिक करें
भारत में सिंचाई के प्रमुख साधनयहा क्लिक करें
भारत में कृषि की प्रमुख क्रांतियांयहा क्लिक करें
TopicsLinks
India GKClick here
World GKClick here
Current GKClick here
Rajasthan GKClick here
General ScienceClick here
ResultsClick here
SyllabusClick here
Admit CardClick here
Answer KeyClick here
भारत में कृषि भारत में कृषि Reviewed by asdfasdf on September 10, 2018 Rating: 5

भारत में सिंचाई के प्रमुख साधन

September 10, 2018
भारत में सिंचाई के स्त्रोत
👉भारत में सिंचाई के साधन या स्त्रोत क्रमशः-
1. कुएं
2. नलकूप
3. नहरें
4. तालाब

👉कुएं एवं नलकूप-
➯भारतीय कृषि में सिंचाई का सबसे बड़ा साधन कुएं एवं नलकूप है। अर्थात भारत में सर्वाधिक कृषि कुएं एवं नलकूपों के द्वारा कि जाती है।
➯भारत में कुएं एवं नलकूपों से सर्वाधिक कृषि पंजाब में की जाती है।

👉नहरें-
➯भारत में सिंचाई का दूसरा सबसे बड़ा साधन नहरों को माना जाता है।
➯विश्व में सबसे लम्बी नहरें भारत में पायी जाती है।
➯क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में सर्वाधिक नहरें जम्मू कश्मीर में पायी जाती है।
➯भारत में सर्वाधिक लम्बी नहरें उत्तर प्रदेश में पायी जाती है।
➯भारत में नहरों के द्वारा सर्वाधिक कृषि पंजाब में की जाती है।
➯विश्व में नहरों के द्वारा सर्वाधिक कृषि पाकिस्तान में की जाती है। इसीलिए पाकिस्तान को नहरों वाला देश भी कहते है।

👉नहरों के प्रकार-
➯नहरें दो प्रकार की होती है जैसे-
1. नित्यवाही नहरें
2. अनित्यवाही नहरें

1. नित्यवाही नहरें-
➯वे नहरें जो वर्ष भर प्रवाहित होने वाली नदियों से निकाली जाती है तथा सदैव जल से भरी रहती है नित्यवाही नहरें कहलाती है। अर्थात वे नहरें जो वर्ष भर जल से भरी रहती हो नित्यवाही नहरें कहलाती है।

2. अनित्यवाही नहरें-
➯वे नहरें जिनमें वर्ष भर जल की आपूर्ति सम्भव नहीं हो पाती है अनित्यवाही नहरें कहलाती है।
➯अनित्यवाही नहरों को बाढ़ की नहरें भी कहते है क्योकिं नदियों में बाढ़ आने पर ही इन नहरों में जल की आपूर्ति होती है।

👉तालाब-
➯भारत में तालाबों के द्वारा सर्वाधिक कृषि आंद्रप्रदेश में की जाती है।

👉लियार्ड सिंचाई परियोजना-
➯लियार्ड सिंचाई परियोजना विश्व की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है।
➯लियार्ड सिंचाई परियोजना पाकिस्तान में चल रही है।

👉इंदिरा गांधी नहर परियोजना-
➯इंदिरा गांधी नहर परियोजना विश्व की सबसे लम्बी नहर परियोजना है।
➯इंदिरा गांधी नहर परियोजना भारत की सबसे बड़ी नहर परियोजना है।
➯इंदिरा गांधी नहर परियोजना राजस्थान में चल रही है।
विषयलिंक
भारत में कृषियहां क्लिक करें
भारत में कृषि के प्रकारयहां क्लिक करें
भारत में कृषि की प्रमुख क्रांतियांयहां क्लिक करें
TopicsLinks
India GKClick here
World GKClick here
Current GKClick here
Rajasthan GKClick here
General ScienceClick here
ResultsClick here
SyllabusClick here
Admit CardClick here
Answer KeyClick here
भारत में सिंचाई के प्रमुख साधन भारत में सिंचाई के प्रमुख साधन Reviewed by asdfasdf on September 10, 2018 Rating: 5

कर्क रेखा (भारत में कर्क रेखा, राजस्थान में कर्क रेखा)

September 07, 2018
भारत में कर्क रेखा 
👉कर्क रेखा-
➯23°30' उत्तरी अक्षांश रेखा को ही कर्क रेखा कहते है।
➯कर्क रेखा भारत को दो बराबर भागों में बाटती है तथा भारत के बीचों-बीच में से गुजरती है.
➯कर्क रेखा ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई एक काल्पनिक रेखा है।
➯कर्क रेखा पर सूर्य दोपहर से समय लम्बवत चमकता है।

👉21 जून-

➯उत्तरी गोलार्द्ध में 21 जून का दिन सबसे लम्बा व रात सबसे छोटी होती है क्योकि 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर लम्बवत या एकदम ऊपर होता है।

👉भारत के कुल 8 राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है जैसे-
1. गुजरात
2. राजस्थान
3. मध्य प्रदेश
4. छत्तिसगढ़
5. झारखंड
6. पश्चिम बंगाल
7. त्रिपुरा
8. मिजोरम

राजस्थान में कर्क रेखा
👉कर्क रेखा-
➯राजस्थान के दक्षिणतम जिलों डूंगरपुर तथा बांसवाड़ा से कर्क रेखा गुजरती है।
➯कर्क रेखा डूंगरपुर जिला के चिखली गांव को छूती हुई गुजरती है जबकि बांसवाड़ा जिले के बिलकुल बीचों-बीच से होकर कर्क रेखा गुजरती है।

👉बांसवाड़ा-
➯राजस्थान में कर्क रेखा के सबसे नजदीक स्थित जिला मुख्यालय बांसवाड़ा है।
➯21 जून के दिन सूर्य की किरणें बांसवाड़ा जिले पर बिलकुल सीधी या लम्बवत पड़ती है क्योकी बांसवाड़ा राजस्थान का सबसे दक्षिणी जिला है तथा कर्क रेखा के सबसे नजदीक स्थित जिला है।

👉श्री गंगानगर-
➯राजस्थान में कर्क रेखा के सबसे दूर स्थित जिला मुख्यालय श्री गंगानगर है।
➯21 जून के दिन सूर्य की किरणों का सर्वाधिक तिरछापन श्री गंगानगर में होता है क्योकी श्री गंगानगर राजस्थान का कर्क रेखा से सबसे दूर स्थित जिला है।

👉माही नदी-
➯कर्क रेखा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दो बार काटने वाली नदी माही नदी है।
➯माही नदी राजस्थान में कर्क रेखा को बांसवाड़ा जिले में दो बार काटती है।
TopicsLinks
India GKClick here
World GKClick here
Current GKClick here
Rajasthan GKClick here
General ScienceClick here
ResultsClick here
SyllabusClick here
Admit CardClick here
Answer KeyClick here
कर्क रेखा (भारत में कर्क रेखा, राजस्थान में कर्क रेखा) कर्क रेखा (भारत में कर्क रेखा, राजस्थान में कर्क रेखा) Reviewed by asdfasdf on September 07, 2018 Rating: 5

भारत के प्रमुख जलप्रपात/ झरने

September 02, 2018
👉केरल व कर्नाटक-
➯भारत में सर्वाधिक जलप्रपात केरल व कर्नाटक राज्यों में स्थित है।

1. कुंचिकल जलप्रपात-
➯कुंचिकल जलप्रपात भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है।
➯कुंचिकल जलप्रपात की ऊंचाई 455 मीटर (1493 फुट) है।
➯कुंचिकल जलप्रपात केरल राज्य के उडुपी-शिमोगा जिले में वराही नदी पर स्थित है।

2. बर्ची पानी जलप्रपात या बरेहीपानी जलप्रपात-
➯बरेहीपानी जलप्रपात भारत का दूसरा सबसे ऊँचा जलप्रपात है।
➯बरेहीपानी जलप्रपात की ऊंचाई 399 मीटर (1309 फुट) है।
➯बरेहीपानी जलप्रपात ओडिशा के मयूरभंज जिले में बुधबलंगा नदी पर स्थित है।

3. लांगशियांग जलप्रपात-
➯लांगशियांग जलप्रपात भारत का तीसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है।
➯लांगशियांग जलप्रपात की ऊंचाई 337 मीटर (1106 फुट) है।
➯लांगशियांग जलप्रपात मेघालय की खासी पहाड़ी में किंशी नदी पर स्थित है।

4. दूधसागर जलप्रपात-
➯दूधसागर जलप्रपात की ऊंचाई 310 मीटर (1020 फुट) है।
➯दूधसागर जलप्रपात गोवा में मांडवी नदी पर स्थित है।
➯गोवा की राजधानी पणजी भी मांडवी नदी के किनारे स्थित है।

5. जोग जलप्रपात या गरसोप्पा जलप्रपात-
➯जोग जलप्रपात की ऊंचाई 253 मीटर (829 फुट) है।
➯जोग जलप्रपात कर्नाटक में शरावती नदी पर स्थित है।
➯जोग जलप्रपात को महात्मा गांधी जलप्रपात तथा गरसोप्पा जलप्रपात भी कहते है।

6. चित्रकोट जलप्रपात/ चित्रकुट जलप्रपात-
➯चित्रकोट जलप्रपात की ऊंचाई 27 मीटर (90 फुट) है।
➯चित्रकोट जलप्रपात छत्तिसगढ़ के बस्तर जले में इन्द्रावती नदी पर स्थित है।
➯चित्रकोट जलप्रपात को भारत का नियाग्रा भी कहते है।

7. धुंआधार जलप्रपात-
➯धुंआधार जलप्रपात की ऊंचाई 15 मीटर (50 फुट) है।
➯धुंआधार जलप्रपात मध्य प्रदेश के जबलपुर जले में नर्मदा नदी पर स्थित है।

8. कपिलधारा जलप्रपात-
➯कपिलधारा जलप्रपात की ऊंचाई 30 मीटर (100 फुट) है।
➯कपिलधारा जलप्रपात मध्य प्रदेश के अनूपपुर जले में नर्मदा नदी पर स्थित है।

9. शिवसमुद्रम जलप्रपात-
➯शिवसमुद्रम जलप्रपात की ऊंचाई 98 मीटर (322 फुट) है।
➯शिवसमुद्रम जलप्रपात कर्नाटक के मांड्य जिले में कावेरी नदी पर स्थित है।

10. गौतमधारा जलप्रपात-
➯गौतमधारा जलप्रपात की ऊंचाई 45 मीटर (150 फुट) है।
➯गौतमधारा जलप्रपात झारखण्ड में रोरो नदी पर स्थित है।
➯गौतमधारा जलप्रपात को जोना या जोन्हा जल प्रपात भी कहते है।



11. हुंदरु जलप्रपात/ हुंडरु जलप्रपात-
➯हुंडरु जलप्रपात की ऊंचाई 97 मीटर (320 फुट) है।
➯हुंडरु जलप्रपात झारखण्ड में स्वर्णरेखा नदी पर स्थित है।

12. येन्ना जलप्रपात-
➯येन्ना जलप्रपात की ऊंचाई 183 मीटर (600 फुट) है।
➯येन्ना जलप्रपात मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर स्थित है।

13. गोकक जलप्रपात-
➯गोकक जलप्रपात की ऊंचाई 54 मीटर (177 फुट) है।
➯गोकक जलप्रपात कर्नाटक के बेलगाँव जिले में गोगक नदी पर स्थित है।

14. मेना/मोना जलप्रपात-
➯मोना जलप्रपात महाराष्ट्र में मोना नदी पर स्थित है।
TopicsLinks
India GKClick here
World GKClick here
Current GKClick here
Rajasthan GKClick here
General ScienceClick here
ResultsClick here
SyllabusClick here
Admit CardClick here
Answer KeyClick here
भारत के प्रमुख जलप्रपात/ झरने भारत के प्रमुख जलप्रपात/ झरने Reviewed by asdfasdf on September 02, 2018 Rating: 5

भारत के भूगोल का इतिहास

September 01, 2018
भूगोल का इतिहास 
👉भूगोल-
➯पृथ्वी का वर्णन करना या पृथ्वी का अध्ययन करना ही भूगोल कहलाता है।

👉यूनान/ यूनानी-
➯भूगोल बनाने का श्रेय यूनानियों को दिया जाता है।



👉इरैटोस्थनीज-
➯इरैटोस्थनीज यूनान के प्रसिद्ध भूगोल वेत्ता थे जिन्होंने भूगोल के लिए सर्वप्रथम ज्योग्राफिका शब्द प्रयोग किया तथा इन्होंने भूगोल की सबसे पहली पुस्तक ज्योग्राफिका लिखी थी।

👉जियोग्राफी-
➯जियोग्राफी शब्द जियो+ग्रेफो शब्दों से मिलकर बना है जिसमें जियो का अर्थ पृथ्वी तथा ग्रेफो का अर्थ वर्णन करना या अध्ययन करना है।

➯जियोग्राफी (Geography)= जियो (Geo)+ ग्रफो (Grapho)

👉ग्लोब-
➯ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप है।
➯विश्व का प्रथम ग्लोब यूनान के वैज्ञानिक मार्टिन बैहम/ मार्टिन गोहम ने बनाया था।

👉भारत के उपनाम या अन्य नाम-
1. जम्बूद्वीप
2. आर्यावर्त
3. भारत
4. हिन्दुस्तान
5. इण्डिया

1. जम्बूद्वीप-
➯भारत का सबसे प्राचीन नाम जम्बूद्वीप माना जाता है जिसका वर्णन बौद्ध धर्म, जैन धर्म तथा पौराणिक ग्रंथों में मिलता है।
➯जम्बू का अर्थ- जामुन है अर्थात जामुन के पेड़ पाये जाने के कारण भारत को जम्बूद्वीप कहा जाता था।

2. आर्यावर्त-
➯भारत को आर्यो के द्वारा बसाये जाने के कारण भारत को आर्यावर्त कहा जाता था।

3. भारत-
➯कौरव वंश के राजा दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर ही भारत का नाम भारत रखा गया था।
➯राजा भरत को भारत का चक्रवर्ती सम्राट माना जाता है।

4. हिन्दुस्तान-
➯पर्शिया/फारस/ईरान के निवासि सिन्धु नदी को हिन्दु नदी के नाम से उच्चारित करते थे तथा सिन्धु नदी अर्थात ईरानियों के अनुसार हिन्दु नदी के आप पास के क्षेत्र को हिन्दुस्तान कहने लगे थे इसीलिए भारतर का नाम हिन्दुस्तान पड़ा है।

5. इण्डिया-
➯भारत का इण्डिया नाम यूनानियों की देन माना जाता है क्योकी यूनानी लोग सिन्धु नदी को इण्डस/इण्डोस नदी कहते थे इसीलिए भारत का नाम इण्डिया पड़ा है।

👉संविधान-
➯भारतीय संविधान के अनुच्छेद-1 में भारत के लिए दो शब्दों का प्रयोग किया गया है जैसे-
1. हिन्दी भाषा में भारत
2. अंग्रेजी भाषा में इण्डिया (India)

👉भारत की खोज-

👉वास्कोडिगामा-
➯समुद्री रास्ते से भारत की खोज करने वाला व्यक्ति पुर्तगाली नागरिक वास्कोडिगामा था।
➯वास्कोडिगामा पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन से चला था जो की 17 मई 1498 को भारत में केरल के कालिकट तट पर पहुंचा था।
➯केरल के कालिकट तट पर पहुंचने पर वास्कोडिगामा का स्वागत यहां के शासक जमोरिन ने किया था।
➯वास्कोडिगामा कु 2 बार भारत आया था।

👉पुर्तगाली-
➯भारत आने वाली प्रथम विदेशी जाति पुर्तगाली थे तथा स्वतंत्र भारत से सबसे अन्त में जाने वाली विदेशी जाति भी पुर्तगाली ही थे।
➯पुर्तगाली जाति भारत में सन् 1498 में आये थे तथा सन् 1961 में भारत से गये थे।

👉एनविले-
➯एनविले ने सन् 1752 में भारत का पहला मानचित्र बनाया था।

👉जेम्स रेनेल-
➯भारत के मानचित्र को प्रकाशित करने वाला प्रथम व्यक्ति जेम्स रेनेल था जिसने सन् 1783 में अपनी पुस्तक मैप आॅफ हिन्दुस्तान में भारत का नक्सा प्रकाशित किया था।

👉एनेक्सी मेंडर-
➯भारत के मानचित्र को विश्व के मानचित्र या ग्लोब पर दिखाने वाला प्रथम विद्वान एनेक्सी मेंडर था।
Study NotesLinks
India GKClick here
World GKClick here
Current GKClick here
Rajasthan GKClick here
General ScienceClick here
Important LinksLinks
ResultsClick here
SyllabusClick here
Admit CardClick here
Answer KeyClick here
Job NotificationClick here
भारत के भूगोल का इतिहास भारत के भूगोल का इतिहास Reviewed by asdfasdf on September 01, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.