भारत में कृषि

👉भारत-
➯भारत विश्व में एक कृषि प्रधान देश है।
➯भारत में लोग सिंधु घाटी सभ्यता से ही कृषि करते आ रहे है।
➯भारत में लगभग 58 प्रतिशत जनसंख्या आज भी कृषि पर निर्भर है।

👉पेडोलाॅजी-
➯विज्ञान की वह शाखा जिसमें मिट्टी का अध्यय किया जाता है पेडोलाॅजी कहलाती है।

👉भारत में मिट्टी-
➯भारत में सर्वाधिक लवणीय मिट्टी गुजरात में पायी जाती है।
➯भारत में सर्वाधिक बंजर मिट्टी राजस्थान में पायी जाती है।
➯भारत में सर्वाधिक उपजाऊ मिट्टी जलोढ़ मिट्टी या काप मिट्टी या कछारी मिट्टी को माना जाता है।
➯भारत में जलोढ़/काप/कछारी मिट्टी सर्वाधिक गंगा के मैदान में पाई जाती है।

👉भारत में मिश्रित कृषि-
➯भारत में सर्वाधिक मिश्रित कृषि की जाती है।
➯कृषि के साथ-साथ पशुपाल करना ही मिश्रित कृषि कहलाती है।

👉भारतीय अर्थव्यवस्था-
➯भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्र में शामिल है।
➯किसी भी देश की कृषि को उस देश की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी तथा विकास की कुंजी कहा जाता है।
➯भारतीय कृषि को भी अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी तथा विकास की कुंजी कहा जाता है।

👉भारतीय कृषि दिवस-
➯भारत में प्रतिवर्ष 23 दिसम्बर को कृषि दिवस मनाया जाता है।
➯भारतीय कृषि दिवस पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की याद में मनाया जाता है।
➯चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा भी कहा जाता है।

👉राज्य सूची-
➯भारत में कृषि वर्तमान में संविधान की 7वीं अनुसूची में शामिल है।
➯भारतीय कृषि को वर्तमान में संविधान में राज्य सूची में जोड़ा गया है।

👉मानसून का जुआ-
➯भारतीय कृषि को मानसून का जुआ भी कहते है क्योकी भारतीय कृषि का लगभग 54 प्रतिशत भाग मानसून पर निर्भर है।

👉डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद-
➯पंडित जवाहरलाल नेहरू की अंतरिम सरकार (सन् 1946) में भारत के प्रथम कृषि एवं खाद्य मंत्री डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद को बनाया गया था। तथा डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद को 24 जनवरी 1950 को भारत का प्रथम राष्ट्रपति भी बनाया गया था।

👉राव देशमुख-
➯स्वतंत्र भारत में भारत का प्रथम कृषि एवं खाद्य मंत्री राव देशमुख को बनाया गया था।

👉भूदान आंदोलन-
➯भारत में भूदान आंदोलन सन् 1951 में आंद्रप्रदेश के प्रसिद्ध समाज सेवक आचार्य विनोबा भावे ने चलाया था।
➯भूदान आंदोलन का मुख्य उद्देश्य भूमिहीन किसानों को कृषि के लिए भूमि उपलब्ध करवाना था।
➯भूदान आंदोलन की शुरूआत आंद्रप्रदेश से हुई थी लेकिन भूदान आंदोलन सर्वाधिक सफल बिहार में हुआ था।

👉आचार्य विनोबा भावे-
➯भूदान आंदोलन चलाने के कारण समाज सेवा या शांति के क्षेत्र में आचार्य विनोबा भावे को सन् 1958 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था।
➯रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय व्यक्ति आचार्य विनोबा भावे ही है।

👉रेमन मैग्सेसे पुरस्कार-
➯रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एशिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है।
➯रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को सन् 1957 में फिलीपींस देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में फिलीपींस की राजधानी मनीला में शुरू किया गया था।
➯रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहते है।
➯रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रतिवर्ष फिलीपींस की राजधानी मनीला में दिया जाता है।

👉मनीला (फिलीपींस)-
➯फिलीपींस की राजधानी मनीला में अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र भी स्थित है।
➯एशियाई विकास बैंक की शुरूआत सन् 1966 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में की गई थी।
➯एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय भी मनीला में स्थित है।

👉नाबार्ड (NABARD)-
➯नाबार्ड का पूरा नाम राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक है।
➯नाबार्ड की स्थापना 12 जुलाई 1982 को भारत सरकार तथा आर.बी.आई. (RBI) द्वारा की गई थी।
➯नाबार्ड का मुख्यालय मुम्बई (महाराष्ट्र) में है।
➯मुम्बई को भारत की वित्तीय राजधानी भी कहते है।
➯नाबार्ड का मुख्य कार्य या उद्देश्य भारतीय कृषि तथा ग्रामीण विकास करना है। जैसे- किसानों को ऋण उपलब्ध करवाना तथा गांवों में सड़को का निर्माण करवाना आदि।
➯वर्तमान में कृषि के क्षेत्र में सर्वाधिक ऋण प्रदान करने वाली संस्था नाबार्ड है।
विषयलिंक
भारत में कृषि के प्रकारयहा क्लिक करें
भारत में सिंचाई के प्रमुख साधनयहा क्लिक करें
भारत में कृषि की प्रमुख क्रांतियांयहा क्लिक करें
TopicsLinks
India GKClick here
World GKClick here
Current GKClick here
Rajasthan GKClick here
General ScienceClick here
ResultsClick here
SyllabusClick here
Admit CardClick here
Answer KeyClick here
भारत में कृषि भारत में कृषि Reviewed by asdfasdf on September 10, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.